भाजपा हमेशा शांतिपूर्ण वार्ता के पक्ष में : ड़ॉ निर्मल सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 04:36 PM (IST)

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री ड़ा निर्मल सिंह ने मंगलवार को कश्मीर में वार्ताकार की नियुक्ति को लेकर भारत सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सभी हितधारकों को कश्मीर के लोगों के कष्टों को खत्म करने की आवश्यकता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य को अनिश्चितता, कटुता और हिंसा के दुष्चक्र से बाहर ले जाना हम सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तामन सरकार तक भाजपा हमेशा शांतिपूर्ण वार्ता के पक्ष में रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वाजपेयी जी के मिशन को आगे बढ़ाने का वायदा किया है।


आज यहां पंडित प्रेमनाथ डोगरा को उनकी 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर याद करते हुए कहा कि प्रेमनाथ डोगरा एक दूरदर्शी नेथा थे जिन्होंने राज्य और देश के सामाजिक-राजनीतिकत क्षेत्र में काफी योगदान दिया था। इस अवसर पर वायस चेयरमैन एस.सी., एस.टी., बी.सी. विकास निगम बलबीर राम, राज्य उपाध्यक्ष डॉ दरंख्शा अंद्राबी के अलावा अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News