बकरी और गाय के मीट में वही फर्क, जो बहन और पत्नी मेंः गिरिराज

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2015 - 01:21 PM (IST)

नई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा है कि "किसी भी आदमी का अपनी पत्नी और बहन से अलग-अलग रिश्ता होता है। बिल्कुल यही अंतर गाय के मांस और बकरे के मांस में है।" 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "जो लोग बकरे का मांस खाते हैं, अगर उन्हें कुत्ते का मांस दिया जाए तो क्या वो खा लेंगे? भारतीय लोग अपनी मां और बहन के साथ एक धार्मिक रिश्ता रखते हैं। हमें गोमाता के साथ भी वैसा ही रिश्ता रखना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले भी गिरीराज अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहें हैं। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News