वोटिंग से एक दिन पहले BJP ने हिमाचल कार्यकारिणी के सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी से निकाला
punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में वोटिंग से एक दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी से निकाला। अनु ठाकुर को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राज्य कार्यकारिणी समिति की सदस्य अनु ठाकुर को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए शुक्रवार को निष्कासित कर दिया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने ठाकुर को छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया क्योंकि वह ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल थीं और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम कर रही थीं।
वह कुल्लू जिले के अन्नी विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। भाजपा ने इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार सहित अपने पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। राज्य की 21 सीटों पर भाजपा बागियों से जूझ रही है।