जंतर मंतर पर प्रतिबंध हटने का आप, भाजपा, कांग्रेस ने किया स्वागत

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 11:38 PM (IST)

नई दिल्लीः पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुये भाजपा, आप और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जंतर मंतर और बोट क्लब इलाके में रैलियों और धरनों पर लगे प्रतिबंध को हटाये जाने के निर्णय का स्वागत किया और इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया।

फैसले का स्वागत करते हुये आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह लोगों के सरकारों और उनकी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर बल देता है।

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र के लिए एक जीत है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News