भीमा कोरेगांव पर SC के फैसले से कांग्रेस का हुआ पर्दाफाश: संबित पात्रा

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 06:21 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भीमा कोरेगांव मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए आज कहा कि यह फैसला भारत की जीत है और कांग्रेस के चेहरे पर एक दाग है।  भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भीमा कोरेगांव के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से पर्दाफाश हो गया है। यह निर्णय भारत की जीत है और इससे कांग्रेस के चेहरा दागदार हुआ है।  उन्होंने पूछा,आखिर राहुल गांधी देशविरोधियों के साथ बार बार क्यों खड़े देखे जाते हैं। 

PunjabKesari


उन्होंने कहा कि कुछ निजी कारणों से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश को नष्ट करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को तहस नहस करने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है -मोदी हटाओ। चाहे पाकिस्तान हटाए या माओवादी। लेकिन देश की जनता राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। माओवादियों और देश की सुरक्षा के बारे में भाजपा का रुख सही साबित हुआ है जबकि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है। गांधी को शहरी नक्सलियों के पक्ष में खड़े होने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

PunjabKesari

डॉ. पात्रा ने कहा कि शहरी माओवादियों की गिरफ्तारी सरकार के प्रति उनके नजरिए के प्रति नहीं बल्कि सर्वाेच्च अदालत के कहने पर हुई है। उन्हें किसी बदले की भावना के कारण नहीं बल्कि उनके विरुद्ध माओवादियों के साथ संबंध के प्रमाण के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करता है, उसे यह चुनने की आजादी नहीं है कि उस पर किस कानून के तहत मुकदमा चलाई जाए और कानून कब और कैसे काम करे।

PunjabKesari

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गांधी माओवादी नेता वरवरा राव और वी गोन्जाल्वेस की तरफदारी कर रहे थे जिसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया। गांधी गौतम नवलखा कश्मीर पर जनमतसंग्रह चाहते हैं और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानते हैं। अरुण फरेरा चार साल से जेल में हैं और गांधी ऐसे लोगों के पक्ष में खड़े हैं। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उनकी वित्तीय एवं कानूनी मदद करते रहे हैं। गांधी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का कोई मतलब नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News