सिद्धू के पाक प्रेम पर भाजपा का तंज, कहा- देश को बांटने का हो रहा प्रयास

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 04:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने पाकिस्तान प्रेम को लेकर विवादों में घिरते जा रहे हैं। भाजपा ने एक बार फिर सिद्धू पर हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि क्या सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कैबिनेट में शामिल होंगे। 
PunjabKesari
पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह कभी भी भारत को नीचा दिखाने और पाकिस्तान का महिमामंडन करने का मौका नहीं छोड़ते। दुश्मनों के साथ गले लगने की तत्परता और भारत को कम करने आंकने की जल्दबाजी बहुत कुछ कहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह यह सब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर कर रहे हैं। 
PunjabKesari
भाजपा नेता ने कहा कि सिद्धू के बयान से साफ झलकता है कि वह दक्षिण और उत्तर भारत के बीच एक खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा देश को बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने जिस ढंग से पाकिस्तान में बर्ताव किया, उसे भारत को नीचा दिखाने का काम किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News