CM केजरीवाल का भाजपा पर हमला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 11:28 AM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी में सफाई कर्मचारियों द्वारा वेतन न मिलने को लेकर की जा रही हड़ताल का जिम्मेदार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बताया हैं। उन्होंने ट्विट के जरिए लिखा है कि भाजपा दिल्ली के साथ गंदी राजनीति कर रही हैं। उनके पार्षद एमसीडी कर्मचारियों की पगार के पैसे का गबन कर रहे हैं और फिर दिल्ली की सड़को पर कचरा फेंक रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के पार्षदों पर इन कर्मचारियों की पगार अपनी जेबों में भरने का भी आरोप लगाया हैं। मुख्यमंत्री ने यह ट्विट उनकी सरकार द्वारा पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 119 करोड़ रुपए का भुगतान करने की घोषणा के बाद किया हैं। 

वहीं  भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल और उनकी सरकार को ही दिल्ली में फैल रही गंदगी की जिम्मेदारी बताया हैं। हड़ताल खत्म कराने के लिए निगम मुख्यालय में महापौर सत्या शर्मा के साथ स्टैंडिग कमेटी उपाध्यक्ष महेंद्र आहूजा ने बातचीत के लिए कर्मचारी नेताओं को बुलाया और हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से 119 करोड़ रुपए दिए गए हंै जबकि सवा सौ करोड़ रुपए की मांग की गई थी,119 करोड़ रुपए कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दो माह का वेतन दे दिया गया है। 

माहापौर द्वारा हड़ताल खत्म करने की बात पर सफाईकर्मी संगठन हड़ताल खत्म करने को लेकर दो फाड़ हो गए। एक धड़ा आंदोलन को जारी रखने की बात कह रहा था वही कुछ संगठन हड़ताल को समाप्त करने पर सहमत दिख रहे थे, लेकिन बैठक में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जा सका कि हड़ताल समाप्त की जाएगी या जारी रहेगी। 

आपको बता दे कि वेतन मिलने के बाद भी हलात किसी भी तरह से सुधारते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि लक्ष्मी नगर की सड़कों पर लगे कुड़े के ढेर इस बाद की ओर साफ इशारा कर रहे हैं की अभी भी समस्या वही की वही हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News