ट्विटर पर ट्रोल हुए बिप्लब देब, लोगों ने पूछा- द्रौपदी का पसंदीदा स्नैपचेट फिल्टर क्या था?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 07:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब के एक दावे को लेकर ट्विटर पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इंटरनेट महाभारत के दिनों में भी मौजूद था। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कहते हैं कि इंटरनेट महाभारत के समय था तो क्या उस समय वह संचार मंत्री थे? शुक्र है भगवान का उन्होंने नहीं कहा कि उन्होंने जिम में भीम को प्रशिक्षण दिया था। 


लोगों ने भाजपा नेता के बयान का मजाक उड़ाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथ से कृष्ण, अर्जुन और द्रौपदी जैसे किरदारों का भी वर्णन किया। एक उपयोक्ता ने ट्वीट किया कि अगर बिप्लब देब के अनुसार इंटरनेट महाभारत के समय मौजूद था तो मुख्य सवाल है कि द्रौपदी का पसंदीदा स्नैपचैट फिल्टर क्या था ? एक अन्य उपयोक्ता ने सवाल किया कि क्या आप जवाब दे सकते हैं कि रामायण या महाभारत में पहले क्या हुआ? आप जैसे खुले दिमाग वाले जो दावा करते हैं उसके पक्ष में कोई साइटेशन ? 


वहीं कुछ लोगों ने देब के पक्ष में भी ट्वीट किए।  एक यूजर ने लिखा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने वैदिक विज्ञान के बारे में कहा था, आप इसे इंटरनेट कह सकते हैं या वाईफाई या कुछ और। महाभारत के दौरान परमाणु हथियारों का उपयोग किया गया और हड़प्पा, मोहन जोदाड़ो परमाणु युद्ध के चलते तबाह हुए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News