शर्मनाक! रसोई में रखे बर्तनों में पेशाब करती दिखी सालों पुरानी नौकरानी, घिनौनी करतूत CCTV में हुई कैद
punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 09:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक बड़े व्यापारी परिवार के घर में काम करने वाली महिला ने एक बेहद अमानवीय और घिनौनी हरकत की है। उसने रसोई में रखे बर्तनों पर पेशाब छिड़क दिया। यह पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शक होने पर लगवाए थे कैमरे
यह महिला पिछले दस सालों से इस प्रतिष्ठित परिवार के घर पर काम कर रही थी। इतने लंबे समय तक काम करने की वजह से परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। हालांकि, घर की महिला सदस्य को कुछ समय से उसका व्यवहार अजीब लग रहा था लेकिन कोई सबूत न होने के कारण वह कुछ कह नहीं पा रही थीं।
पिछले दिनों जब उनका संदेह और बढ़ गया तो उन्होंने चुपके से रसोई और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसका मकसद सिर्फ यह पता लगाना था कि क्या महिला कोई गलत काम तो नहीं कर रही।
यह भी पढ़ें: Delhi CM Attacked: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर एक और चौंकाने वाला अपडेट आया सामने
घिनौनी हरकत कैमरे में कैद
जब महिला दोपहर में काम करने आई तो वह हमेशा की तरह बर्तन धोने लगी। इसी दौरान कैमरे में जो हुआ उसे देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला ने पहले एक गिलास में पेशाब किया और फिर उसी पेशाब को रसोई में रखे बर्तनों पर छिड़क दिया। यह देखकर घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने का फैसला किया।
घरेलू महिला नौकरानी ने रसोई में बर्तनों पर छिड़क रही थी पेशाब---CCTV में कैद हुई ये घिनौनी हरकत तब पुलिस ने लिया हिरासत में, ऐसा क्यों किया ये बताने से किया इंकार...
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 21, 2025
वायरल वीडियो बिजनौर जिला, उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है... pic.twitter.com/Q21XRmoeKp
गिरफ्तार कर पुलिस ने किया चालान
इस घटना का वीडियो घर के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शाम को जब महिला दोबारा काम पर आई तो परिवार ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला ने अपनी गलती मान ली है लेकिन उसने यह क्यों किया इसका कोई साफ कारण नहीं बताया।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार, जानिए किसने चलाई थी गोली?
चूंकि पीड़ित परिवार ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है इसलिए पुलिस ने केवल शांति भंग करने के आरोप में महिला का चालान किया है। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार लिखित शिकायत दर्ज कराता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।