बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली जाएंगे, NDA की बैठक में होंगे शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 05:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। जदयू ने राज्य की 40 लोकसभा सीट में से 12 पर जीत हासिल की है। कुमार बुधवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कुमार ने सप्ताहांत में दिल्ली का दौरा किया था और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। भाजपा के बहुमत से दूर रहने के कारण कुमार 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' द्वारा कुमार को अपने पाले में किए जाने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News