लालू के घर CBI छापेमारी के बाद बिहार में अलर्ट जारी, पुलिस की चौकसी बढ़ी

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 03:50 PM (IST)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर आज केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के बाद से बिहार में अलर्ट जारी कर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ ही पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि राजधानी पटना स्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रदेश मुख्यालयों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस को कहा गया है। पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजद के प्रदेश मुख्यालय के निकट अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News