Rekha Gupta Attack: CM रेखा गुप्ता हमला मामले में बड़ी खबर, साजिश की परतें खोलने के लिए आरोपी को राजकोट ले जा सकती है पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस अब इस हमले के पीछे की साजिश और राजनीतिक मंशा का पता लगाने के लिए आरोपी राजेश खिमजी को गुजरात के राजकोट ले जा सकती है।
जांच में सामने आई बड़ी बातें
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला दिल्ली की सियासत को अस्थिर करने की एक कोशिश थी। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन बताया है कि आरोपी की पाँच दिन की पुलिस रिमांड मिली है, और उससे पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | Delhi: Labourers who work at the official residence of CM Rekha Gupta arrived here.
— ANI (@ANI) August 21, 2025
She was attacked by one, Rajesh Khimji during 'Jan Sunvai' yesterday. He has been sent to a five-day police remand. pic.twitter.com/daxU5j8ljp
यह भी पढ़ें: Triple Murder Case: क्यों मानसिक रूप से बीमार बेटे ने...अपने ही माता-पिता और भाई की बेरहमी से की हत्या, फिर हुआ...
जाँच में अब तक कई अहम बातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश थी।
रेकी: पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हमले से पहले मुख्यमंत्री आवास की रेकी की थी, जो इस हमले को एक सुनियोजित साजिश साबित करता है।
फोन कॉल: आरोपी की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उसने किस-किस से और कितनी बार बात की थी।
#WATCH | Gujarat | Visuals from Rajkot residence of Rajesh Khimji, who attacked Delhi CM Rekha Gupta during 'Jan Sunvai' in Delhi today. A Police personnel in civilian clothes is present here.
— ANI (@ANI) August 20, 2025
According to Delhi Police, the accused identified himself as Rajesh Khimji and said… pic.twitter.com/hWDCTOtHna
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस आरोपी राजेश खिमजी के आपराधिक इतिहास की भी जाँच कर रही है। उसके खिलाफ पहले से पाँच मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार में वह बरी हो चुका है। पुलिस का मानना है कि इस हमले के पीछे के असली मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी की हर मूवमेंट को समझना ज़रूरी है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भी बदलाव किए गए हैं। अब किसी भी फरियादी को मुख्यमंत्री के ज़्यादा नज़दीक जाने की इजाज़त नहीं होगी।