Delhi Metro Names Changed: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर: तीन मेट्रो स्टेशनों का बदलेगा नाम, जानें क्यों?
punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 11:25 AM (IST)
नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेट्रो यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। पीतमपुरा क्षेत्र के तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव दिया गया है जिसे जल्द ही मंजूरी देकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
ये होंगे नए मेट्रो स्टेशनों के नाम
प्रस्ताव के अनुसार पीतमपुरा क्षेत्र के तीन स्टेशनों के नाम इस प्रकार बदले जाएंगे:
| वर्तमान नाम | प्रस्तावित नया नाम |
| उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन (QU ब्लॉक) | उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन |
| पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन | हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन |
| पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन | मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन |
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
इन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का ऐलान स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। वह हैदरपुर गांव में आयोजित 'श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा' में शामिल होने गई थीं। यह यात्रा वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई थी।
नाम बदलने का कारण: पहचान और सुविधा
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और इतिहास को सम्मान देना है साथ ही यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देना है।
-
हैदरपुर को नई पहचान: मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदरपुर को नई पहचान दिलाने और इसके इतिहास की कहानी दुनिया को बताने के लिए पीतमपुरा नॉर्थ का नाम बदलकर हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन किया जा रहा है।
-
यात्री सुविधा: उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि नाम बदलने से यात्रियों के लिए अपने गंतव्य को समझना और यातायात करना आसान हो जाएगा।
-
आधुनिकीकरण की नीति: यह फैसला स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए शहर की बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण करने की सरकारी नीति के तहत लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि मैक्स हॉस्पिटल वाली सड़क को चौड़ा करने और अंडरपास बनाने का काम भी जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।


