बड़ी खबर: अमेरिका भारत से हटा सकता है 25% Tariff ! जानिए क्या होगा इसका असर?
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 04:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के निर्यातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय सामानों पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को हटा सकता है।
हट सकता है टैरिफ
नागेश्वरन ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अमेरिका अगले कुछ महीनों में भारतीय सामानों पर लगने वाले 25% के अतिरिक्त 'पेनल टैरिफ' को हटा देगा। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लगाई गई 'रेसिप्रोकल ड्यूटी' भी 25% से घटाकर 10 से 15% तक लाई जा सकती है।
निर्यातकों को होगा फायदा
अगर यह फैसला लागू होता है, तो भारतीय निर्यातकों को बहुत फायदा होगा। इस टैरिफ के हटने से भारत का स्टील, एल्युमिनियम और अन्य औद्योगिक सामान अमेरिका के बाजार में और आसानी से बेचा जा सकेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।