साइरस मिस्त्री की मौत का बड़ा खुलासा, उनकी कार ड्राइव कौन कर रहा था ?
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 08:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जो मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हुई, वो कार उनका ड्राइवर नहीं बल्कि, एक महिला सहयोगी चला रही थी। महिला सहयोगी मुंबई की रहने वाली एक डॉक्टर हैं और कार में कुल चार लोग सवार थे।
साइरस की महिला सहयोगी अनायता पंडोले
बताया जा रहा है कि कार में जो चार लोग सवार थे, उनकी पहचान हो गई हैं। साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले भी सवार थे और उनकी भी मौत हो गई है। इनके अलावा अनायता पंडोले साथ सफर कर रही थीं।अनायता पंडोले मुंबई में डॉक्टर हैं, साइरस मिस्त्री के ड्राइवर के साथ वे भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं, फिल्हाल दोनों का इलाज शुरू हैं।