Suvendu Adhikari Networth: न है खुद की कार और बस 5000 रुपए कैश, सुवेंदु अधिकारी की कुल नेटवर्थ सुनकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:51 PM (IST)

Suvendu Adhikari Networth : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी बीजेपी का एक बड़ा चेहरा रहा है। राजनीति से लेकर गली- कूचों तक उनकी चर्चा है। 2026 के चुनावी नतीजों के बीच, जहाँ बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है, इसी बीच लोगों के मन में सुवेंदु अधिकारी की 'पावर', को लेकर कई सवाल मन में उठ रहे हैं।आइए जानते हैं कि यह नेता कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

PunjabKesari

राजनीति मिली विरासत में, पर पहचान बनाई खुद के दम पर

15 दिसंबर 1970 को जन्मे सुवेंदु अधिकारी को राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता शिशिर अधिकारी केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। सुवेंदु ने कांग्रेस से शुरुआत की, फिर टीएमसी के 'नंदीग्राम आंदोलन' के जरिए अपनी पहचान बनाई और 2020 में बीजेपी का दामन थाम लिया। एक कद्दावर नेता होने के बावजूद सुवेंदु का रहन-सहन बेहद सादा माना जाता है और वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं।

PunjabKesari

इतनी है शुभेंदु की नेटवर्थ

ताजा आंकड़ों और चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी एक करोड़पति नेता हैं, लेकिन उनके पास खुद की कोई लग्जरी गाड़ी नहीं है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.05 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनके पास करीब 46 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें तीन मकान और खेती की जमीन शामिल है। उनके पास लगभग 59 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें बैंक बैलेंस, LIC पॉलिसी, बॉन्ड्स और शेयर निवेश शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि हलफनामे के समय उनके पास नकद (Cash) के रूप में मात्र 5,000 रुपये थे। इतने बड़े कद का नेता होने के बावजूद उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं है।

5 साल में दोगुनी हुई आय

सुवेंदु अधिकारी की सालाना कमाई में पिछले कुछ वर्षों में इजाफा हुआ है। ITR रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में उनकी सालाना आय लगभग 8.13 लाख रुपये थी।  वित्त वर्ष 2024-25 तक यह बढ़कर करीब 17.38 लाख रुपये सालाना हो गई है। खास बात यह है कि उन पर कोई बैंक लोन या बकाया कर्ज नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News