Sachin Tendulkar Net Worth: करोड़ों का फ्लैट, लग्जरी गाड़ियां और सालाना लगभग इतनी आमदनी... सचिन की करोड़ों की नेटवर्थ जानकर दंग रह जाएंगे आप!
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 11:51 AM (IST)
Sachin Tendulkar Net Worth: मैदान पर शतकों का शतक लगाने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए 13 साल का समय हो गया है, लेकिन ब्रांड वैल्यू और कमाई के मामले में वे आज भी कई खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ कितनी है-
1472 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
रिपोर्टस के अनुसार सचिन के पास कुल 1472 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद उनकी आय का सिलसिला थमा नहीं है। BCCI उन्हें आज भी सम्मान के तौर पर हर महीने 70,000 रुपये की पेंशन दे रहा है। इसके अलावा उनकी कमाई का जरिया विज्ञापन और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट हैं।
लग्जरी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी
सचिन के लाइफस्टाइल की बात करें मुंबई के बांद्रा में वे एक आलीशान बंगले में रहते हैं। इसके अलावा, मुंबई में एक 8 करोड़ का फ्लैट और केरल में लगभग 78 करोड़ की प्रॉपर्टी उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा है। सचिन के गैराज में Ferrari 360 Modena (2 करोड़), Nissan GT-R और BMW 750 जैसी वर्ल्ड-क्लास गाड़ियाँ खड़ी हैं।

विज्ञापनों से भी होती है इतनी कमाई
जानकारी के अनुसार सचिन सालाना केवल ब्रांड एंडोर्समेंट (विज्ञापनों) से ही 20 से 22 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। वर्तमान में वे बैंक ऑफ बड़ौदा, अपोलो टायर्स, ल्यूमिनस और स्पिनी जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। उन्होंने साल 1995 में 'वर्ल्डटेल' के साथ उस दौर की ऐतिहासिक 30 करोड़ रुपये की डील साइन की थी। इस सौदे ने भारतीय खेल जगत में विज्ञापनों की परिभाषा ही बदल दी थी।
निवेश और बिजनेस से मोटा मुनाफा
विज्ञापनों के अलावा सचिन एक सिर्फ विज्ञापनों तक ही नहीं, सचिन एक सफल व्यवसायी भी हैं। उन्होंने कई उभरते हुए स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों में निवेश किया है। 'तेंदुलकर्स' (Tendulkar's) नाम से उनके मुंबई और बेंगलुरु में आलीशान रेस्टोरेंट्स भी हैं। इतना ही नहीं वे मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान अब टीम के मेंटर के रूप में भी काम कर रहे हैं।
