आम आदमी को बड़ा झटका, लगातार पांचवे महीने बढ़ी मंहगाई

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश में महंगाई दर में लगातार पांचवें महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई 2026 में खुदरा महंगाई (रिटेल इनफ्लेशन) बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 3.48 प्रतिशत थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई में खुदरा महंगाई दर में 0.45 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई। खाद्य पदार्थों, दैनिक उपभोग की वस्तुओं और कुछ आवश्यक सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी का असर महंगाई दर पर देखने को मिला।

हालांकि, खुदरा मुद्रास्फीति अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्धारित सहनीय दायरे के भीतर बनी हुई है, लेकिन लगातार पांच महीने से बढ़ती महंगाई उपभोक्ताओं की जेब पर दबाव बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में खाद्य कीमतों और मानसून की स्थिति पर महंगाई की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News