फिर हुई बाबा साहब की मूर्ति से छेड़छाड़, जांच जारी

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 02:21 PM (IST)

मुरैना : जिले के जौरा थाना क्षेत्र के कैमरा गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया है। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि दो अप्रैल को भारत बंद का खासा असर मुरैना में देखने को मिला था। जिसके बाद कई जगहों पर अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी गई थीं। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर प्रतिमा के आसपास पुलिस का पहरा लगाया था। वहीं, प्रदेश में हालात पूरी तरह सामान्य होने पर पुलिस का पहरा हटा लिया गया था। जिसका फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News