राहुल की सीट को लेकर विवाद अवांछित: भाजपा

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बैठने के स्थान को लेकर पैदा किए गए विवाद को अवांछित बताया है।  भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने आज ट्वीट करते हुए कहा गांधी के बैठने का स्थान नियमों,परंपराओं और प्रोटोकोल के तहत ही तय किया गया था ऐसे में इसे लेकर विवाद पैदा करना गलत है। कांग्रेस ने इसे लेकर जो विवाद खड़ा किया है वह अवांछित है। यह पार्टी की घटिया राजनीति का उदाहरण है। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस अभी भी लोकतंत्र नहीं बल्कि कुलीनतंत्र में विश्वास रखती है।‘‘ 

गांधी इस बार गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर राजपथ में अतिविशिष्ट लेागों की दीर्घा में छठी कतार में बैठे थे। उनके लिए पहले चौथी कतार में स्थान निर्धारित किया गया था लेकिन बाद में उन्हें छठी कतार में बैठाया गया।  कांग्रेस ने गांधी को पहली पंक्ति में स्थान नहीं दिए जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा था कि गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष को हमेशा से ही पहली पंक्ति में बैठने का स्थान दिया जाता रहा है। 

पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा Þ मोदी सरकार की इस ओछी राजनीति को सारी दुनिया देख रही है। सरकार ने सारी परंपराओं को दरकिनार करते हुए गांधी को जानबूझ कर छठी पंक्ति में बैठाया। हालांकि फिर भी हमारे लिए यह मुद्दा प्राथमिक नहीं बल्कि संविधान का उत्सव ज्यादा प्राथमिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News