राष्ट्रपति कोविंद की शुभकामनाएं, प्रदूषण मुक्त मनाएं दिवाली

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 08:47 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और इस पावन पर्व के मौके पर देश में सभी समुदायों के बीच एकता बनाए रखने के लिए समाज में मानवता का प्रकाश फैलाने तथा प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया है।

PunjabKesari

कोविंद ने मंगलवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, "मैं इस पावन अवसर पर न केवल देश के नागरिकों, बल्कि पूरी दुनिया में फैले प्रवासी भारतीयों को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह त्योहार सभी लोगों के बीच भाईचारा और एकता को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करता है तथा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमें समाज के वंचित लोगों के बीच भी अपनी खुशियां भी बांटनी चाहिए।

PunjabKesari

नायडू ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार बुराइयों पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व शांति, समृद्धि, खुशहाली और रोशनी प्रदान करे। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान राम के सद्गुणों के अलावा धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है और भारत के लोगों द्वारा पूरी दुनिया में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News