बंगाल विधानसभा चुनावः कांग्रेस और लेफ्ट ने सीटों के बंटवारे को लेकर की बैठक

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 07:50 PM (IST)

कोलकाताः कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चा ने अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की। इन पार्टियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, कांग्रेस की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और अन्य नेताओं ने चर्चा में भाग लिया।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और वाम मोर्चा के नेताओं ने सीटों को लेकर चर्चाएं कीं। कांग्रेस आलाकमान और वाम मोर्चा के घटक दलों के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी राज्य इकाइयों को सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने को कहा है। कांग्रेस और वाम दलों ने 2016 का राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में वे अलग-अलग हो गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News