चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुआ पृथ्वी और चांद का खूबसूरत नजारा, देखें शानदार तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 05:56 AM (IST)

चेन्नईः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार रात को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किये गये चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई दो तस्वीरें जारी कीं। यह यान चंद्रमा की सतह पर जाएगा और इसे पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्ष में स्थापित किया गया था। 
PunjabKesari
लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे द्वारा ली गयी पहली फोटो पृथ्वी की है। यह तस्वीर 14 जुलाई को ली गई थी, जब चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। दूसरी छवि 6 अगस्त को अंतरिक्ष यान पर लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा (एलएचवीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की है। 
PunjabKesari
इसरो ने ट्वीट किया: ‘‘चंद्रयान -3 मिशन: लॉन्च के दिन लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे द्वारा देखा गया, पृथ्वी के प्रतीक के साथ और चंद्र कक्ष के एक दिन बाद लैंडर क्षैतिज वेग कैमरा (एलएचवीसी) द्वारा चित्रित किया गया''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News