ऋषभ पंत की चमकी किस्मत, BCCI ने किया ग्रेड A में प्रमोट, सालाना सैलरी में जबरदस्त इजाफा

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 01:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए भारतीय पुरुष सीनियर टीम के खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को चार श्रेणियों – A+, A, B और C में बांटा गया है। इसमें सबसे खास बात यह रही कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को B ग्रेड से ए ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। इससे उनकी सालाना आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

 ऋषभ पंत की मेहनत का फल – मिला प्रमोशन

2023-24 के सीजन में ऋषभ पंत बी ग्रेड में शामिल थे और उन्हें सालाना ₹3 करोड़ की सैलरी मिल रही थी। लेकिन 2024-25 के अनुबंध में उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया है, जिससे उनकी सालाना आय अब ₹5 करोड़ हो गई है। पंत की यह तरक्की उनके शानदार प्रदर्शन और टीम में उनकी उपयोगिता को देखते हुए दी गई है।

 वापसी करने वाले खिलाड़ी भी चर्चा में

पिछले साल अनुबंध से बाहर किए गए दो बड़े नाम – श्रेयस अय्यर और ईशान किशन – इस बार फिर से लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अय्यर को ग्रेड बी और किशन को ग्रेड सी में जगह मिली है। उनके अलावा नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, सरफराज खान, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे युवा चेहरों को पहली बार ग्रेड C में शामिल किया गया है।

कौन किस ग्रेड में?

 ग्रेड A+ (₹7 करोड़ सालाना)

  • रोहित शर्मा

  • विराट कोहली

  • जसप्रीत बुमराह

  • रवींद्र जडेजा

 ग्रेड A (₹5 करोड़ सालाना)

  • मोहम्मद सिराज

  • केएल राहुल

  • शुभमन गिल

  • हार्दिक पांड्या

  • मोहम्मद शमी

  • ऋषभ पंत

 ग्रेड B (₹3 करोड़ सालाना)

  • सूर्यकुमार यादव

  • कुलदीप यादव

  • अक्षर पटेल

  • यशस्वी जायसवाल

  • श्रेयस अय्यर

ग्रेड C (₹1 करोड़ सालाना)

  • रिंकू सिंह

  • तिलक वर्मा

  • रुतुराज गायकवाड़

  • शिवम दुबे

  • रवि बिश्नोई

  • वाशिंगटन सुंदर

  • मुकेश कुमार

  • संजू सैमसन

  • अर्शदीप सिंह

  • प्रसिद्ध कृष्णा

  • रजत पाटीदार

  • ध्रुव जुरेल

  • सरफराज खान

  • नीतीश रेड्डी

  • ईशान किशन

  • अभिषेक शर्मा

  • वरुण चक्रवर्ती

  • आकाश दीप

  • हर्षित राणा

अनुबंध का दायरा

यह सालाना अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा। BCCI हर साल खिलाड़ियों के प्रदर्शन और योगदान के आधार पर उनका ग्रेड तय करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News