नौशहरा को जिले का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, 10 घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 07:49 PM (IST)

 जम्मू: जिले के दर्ज की मांग को लेकर नौशहरा में प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने पत्थराव शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने शनिवार को जमकर लाठियां बरसाई। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे और फिर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज में करीब दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


नौशहरा को जिले का दर्जा दिलवाने के लिए पिछले एक महीने से लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजोरी और पुंछ को जिले का दर्जा प्राप्त है तो नौशहरा को भी जिला बनाया जाए। नौशहरा में कई पहाड़ी क्षेत्र आते हैं और लोगों को अपना काम करवाने के लिए लंबा सफर तय करके राजोरी जाना पड़ता है जो कई बार उनके लिए मुमकिन नहीं हो पाता है। गौरतलब है कि हाल ही में इस संदर्भ में लोगों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की थी और पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे भी लगाए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News