एक रात में लाखों कमाती थी ये बार गर्ल...(Watch Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2015 - 12:32 PM (IST)

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा डांस बार पर लगी रोक हटाने के फैसले के बाद डांस बार एक बार फिर से गुलजार होगें। महाराष्ट्र में ये डांस बार 2005 से बंद थे। एक समय ऐसा भी था, जब मुंबई के डांस बार रात भर गुलजार रहते थे और इनमें काम करने वाली बार गर्ल्स पर नोटों की होती थी। 

मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली तरन्नुम ने 16 साल की उम्र से बार में डांस करने का काम शुरू किया था। तरन्नुम खान नाम की इस बार बाला ने खूब सुर्खियां और पैसा बटोरा था। तरन्नुम को देश की सबसे रईस बार बाला भी कहा जाता है। तरन्नुम के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते थे। 1992 में हुए सांप्रदायिक दंगों में तरन्नुम का घर और दुकान लूट ली गई और पूरा परिवार सड़क पर आ गया। 

घर की खस्ता हालत ने तरन्नुम को डांस बार में काम करने के लिए मजबूर कर दिया। मुंबई के दीपा बार में काम कर कुछ समय में ही तरन्नुम बहुत फेमस हो गई। लोग दूर-दूर से उसका डांस देखने के लिए आने लगे। तरन्नुम पर एक रात में लाखों लुटाए जाने लगे और कुछ ही दिनों में वह मुंबई की करोड़पति बार डांसर बन गई। 2005 में महाराष्ट्र सरकार के डांस बार बंद करने के फैसले के बाद तरन्नुम के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा और उसकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News