बृजभूषण के खिलाफ आरोपों पर बांसुरी स्वराज बोलीं- न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी
punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 04:21 PM (IST)

नई दिल्लीः बृजभूषण शरण सिंह मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘दोहरा मानदंड'' अपनाने के आरोप को खारिज करते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी। दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भाजपा की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ की सह-संयोजक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
बांसुरी स्वराज ने अरविंद केजरीवाल नीत दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि इसने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए लोक अभियोजकों की नियुक्ति में नौ महीने की देरी की। बांसुरी स्वराज ने कहा कि न्याय में देरी का मतलब न्याय से इनकार है।
सुप्रीम कोर्ट की वकील स्वराज ने इस आरोप का खंडन किया कि उनकी पार्टी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद सिंह पर ‘‘दोहरे मानदंड'' का पालन कर रही है। सिंह पर कुछ महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इस मामले में अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
स्वराज ने कहा, ‘‘मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और अब यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी।'' दिल्ली पुलिस ने कुछ महिला पहलवानों की शिकायत पर सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। स्वराज को इस साल मार्च में भाजपा की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता

राधा अष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद