बहुजन समाज पार्टी ने साम्बा जिले में बढ़ाई गतिविधियाँ

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 06:42 PM (IST)

साम्बा : विधानसभा चुनावों की आहट के बीच बहुजन समाज पार्टी ने साम्बा जिले में अपनी गतिविधियाँ बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद राजाराम ने साम्बा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को मजबूत बनाने का आहवान किया। आयोजित इस बैठक में पार्टी सांसद अवतार सिंह, राज्य प्रधान सोम राज मजोत्रा, जिला प्रधान पृथ्वी मन्याल, शिव लाल मन्याल, सरपंच प्रदीप ललोत्रा आदि मौजूद रहे। 


    पूर्व सांसद राजाराम ने कहा कि देश की जनता ने पहले कांग्रेस और अब भाजपा का शासन देख लिया है और दोनों से ही जनता तंग आ चुकी है। इस लिए अब देश व प्रदेशों में केवल बसपा ह एकमात्र विकल्प है जो लोगों को बेहतर शासन और विकास दे सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का अच्छे दिनों का वादा भी खोखला साबित हुआ है और लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। धारा 370 हटने के बाद भी प्रदेश के लोगों से किए वायदे पूरे नहीं किए गए हैं। गरीब किसानों से उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं, बाहर राज्य से लोग बुला कर शराब, रेत व टोल माफिया स्थापित किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News