"हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं", भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 04:44 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के बाद एक बार फिर से इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने 52 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। देश भर में इस अभूतपूर्व जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक जीत को लेकर देश के लोग और बड़े- बड़े नेता टीम को बधाइयां दे रहे हैं। इसी संबंध में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने भी टीम का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- Bihar Elections 2025 : '₹10 हज़ार ले लो, पर NDA को वोट मत दो.., सोनबरसा में प्रियंका गांधी ने कसा चुनावी तंज
बागेश्वर धाम महाराज का बुंदेली में संदेश
देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी खुशी जाहिर की और टीम इंडिया को खास अंदाज़ में बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
महाराज ने अपनी स्थानीय बुंदेली भाषा में संदेश देते हुए कहा-"हमारा भारत रेल और खेल में आगे बढ़कर नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। आज अभूतपूर्व दिन है जब महिला क्रिकेट टीम ने 47 वर्षों बाद विश्व कप जीतकर खेल इतिहास में नई छाप छोड़ी। हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं।" उन्होंने प्रार्थना की कि भारत की बेटियां इसी तरह आगे बढ़ें और देश को नए आयाम दें। संदेश का अंत उन्होंने "सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा" के नारे के साथ किया।
