Baba Vanga की चौंकाने वाली भविष्यवाणी: 2033-2045 में इस्लाम बनेगा ग्लोबल पावर!
punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 03:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार साल 2033 से 2045 के बीच इस्लाम धर्म एक वैश्विक ताकत के रूप में उभरने वाला है। इस भविष्यवाणी का महत्व इस वजह से है कि यह धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े बदलाव का संकेत देती है। बाबा वेंगा जिन्हें "बाल्कन की नास्त्रेदमस" के नाम से भी जाना जाता है का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। अपनी जीवनभर की भविष्यवाणियों के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने 9/11 हमलों, राजकुमारी डायना की मौत और COVID-19 महामारी जैसी प्रमुख घटनाओं की भविष्यवाणी की थी।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के प्रमुख बिंदु
➤ इस्लाम धर्म का वैश्विक प्रभुत्व (2033-2045)
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2033 से 2045 के बीच इस्लाम धर्म दुनिया के प्रमुख धर्मों में से एक के रूप में उभरेगा। यह समय मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के देशों के लिए महत्वपूर्ण होगा जिनकी आबादी में अधिकतर मुस्लिम हैं। इस क्षेत्र के देशों जैसे ईरान, सऊदी अरब, यूएई, यमन और कतर सहित उत्तरी अफ्रीका के देशों में मुस्लिमों की भारी संख्या है।
➤ 2025 में यूरोप का पतन
बाबा वेंगा के अनुसार 2025 में यूरोप का अधिकांश हिस्सा खाली हो जाएगा और यह एक बड़े संघर्ष, युद्ध या प्राकृतिक आपदा का परिणाम हो सकता है। कई लोग इस भविष्यवाणी को एक गूढ़ रहस्य मानते हैं लेकिन इसके प्रति संशय भी जताया जाता है।
➤ 2043 – यूरोप का इस्लामी राज्य में परिवर्तन
बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 2043 तक यूरोप में इस्लामिक शासन की शुरुआत हो जाएगी। यह भविष्यवाणी यूरोप में इस्लाम धर्म के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: अब मोबाइल से होगा इलाज, 14 साल के बच्चे ने कर दिखाया कमाल, बनाया दिल की बीमारी पहचानने वाला ऐप
➤ 2076 – सामाजिक जाति व्यवस्था का अंत
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2076 में समाज में जाति व्यवस्था खत्म हो जाएगी। यह सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
➤ 2100 – कृत्रिम सूरज का निर्माण
बाबा वेंगा ने बताया कि 2100 में मानवता कृत्रिम सूरज का निर्माण करने में सफल हो जाएगी जो ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करेगा।
➤ 2170 – भयंकर सूखा
बाबा वेंगा ने 2170 में पूरी दुनिया में सूखा पड़ने की आशंका जताई है जो पानी की भारी कमी का कारण बनेगा।
यह भी पढ़ें: Muskaan के होने वाले बच्चे को अपनाने को तैयार हुआ सौरभ का परिवार, लेकिन रखी ये शर्त!
➤ 3005 – मंगल ग्रह पर युद्ध
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में एक प्रमुख भविष्यवाणी यह भी है कि 3005 में मंगल ग्रह पर युद्ध होगा जो अंतरिक्ष यात्रा और अंतरग्रहीय संघर्षों की ओर इशारा करती है।
➤ 5079 – दुनिया का अंत
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा। यह भविष्यवाणी समय की परिधि के बाहर एक गहरे रहस्य की ओर इशारा करती है। हालांकि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर विश्वास करने वालों की संख्या बहुत है लेकिन कई लोग इन भविष्यवाणियों को संदिग्ध भी मानते हैं। फिर भी इन भविष्यवाणियों ने दुनिया भर में चर्चा का विषय बना दिया है और इनसे जुड़े विचारों ने बहुत से लोगों को सोचने पर मजबूर किया है।