22 जनवरी को छुट्टी, कई राज्यों में हुए बड़े ऐलान, भगवान राम मंदिंर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया गया फैसला
punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 04:09 PM (IST)
नेशनल डेस्क: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को लेकर राजस्थान और यूपी सरकार ने छुट्टी का ऐला किया वहीं मॉरीशस की सरकार ने 22 जनवरी को हिंदू अधिकारियों के लिए दो घंटे का विशेष अवकाश देने की घोषणा की है, ताकि वे इसमें भाग ले सकें। प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने इसका फैसला किया। इसके अलावा गोवा में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इसके साथ ही देश भर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अवकाश की मांग की जा रही है, लेकिन इस बीच अब राजस्थान में अजमेर संभाग के ब्यावर नगर परिषद में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ब्यावर नगर परिषद आयुक्त ने अपनी शासकीय शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोध्या में 'श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' वाले दिन 22 जनवरी को परिषद में अवकाश घोषित किया है।
उल्लेखनीय है कि अनेक संस्थाओं, हिन्दूवादी संगठनों तथा सनातनी संस्कृति से जुड़े लोग सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की निरन्तर मांग कर रहे हैं।
व्यापार मंडल कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मुताबिक सोमवार को छुट्टी हुई तो दिल्ली से बाहर लोग घूमने निकल सकते हैं. दिल्ली के व्यापारी 100 से ज्यादा बाजारों में 22 जनवरी को दिवाली मनाएंगे।
वहीं, मध्यप्रदेश में 22 जनवरी को ड्राय डे रहेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा इस दिन पूरे प्रदेश भर की वाइन शॉप बंद रहेंगी। साथ ही कई जिलों में कलश यात्रा, रामलीला, प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 22 जनवरी को मंदिरों समेत घरों पर दीप जलाए जाएंगे।
बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसको लेकर काशी के विद्वान पूजा सामग्री के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं और 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा। वहीं, 18 जनवरी को दोपहर में रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे और रामलला की श्यामल मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को की जाएगी।
