फाइटर प्लेन अकेले उड़ाकर अवनी ने रचा इतिहास,अकेले छुअा अासमान
punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 04:44 PM (IST)
नई दिल्ली: फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अवनी ने यह इतिहास 19 फरवरी की सुबह ही रच दिया। अवनी ने गुजरात के जामनगर एयरबेस से उड़ान भरी और सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा किया। फाइटर प्लेन को अकेले उड़ाना पूर्णरूप से फाइटर पायलट बनने की दिशा में पहला कदम है। अकेले फाइटर प्लेन उड़ाने से पहले सोमवार सुबह उनके प्रशिक्षक ने मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट की जांच की। उड़ान के दौरान अनुभवी फ्लायर्स और प्रशिक्षक जामनगर एयरबेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रन-वे पर निगरानी के लिए मौजूद रहे। इस खुशी के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर सभी देशवासी बहादुर बेटी को बधाई दे रहे हैं। आई एक नजर डालते हैं ट्वीट पर
Heartiest congratulations to Flying Officer Avani Chaturvedi. The first Indian woman to fly fighter aircraft solo. You are an inspiration for many young girls in our country
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 22, 2018
ममता बनर्जी ने अवनी चतुर्वेदी को बधाई देते हुए कहा है कि वह देश की अनेक युवतियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अवनी भारतीय वायुसेना द्वारा प्रशिक्षित तीन महिला लड़ाकू विमान पायलटों में से पहली हैं, जिन्होंने सोमवार दोपहर बाद जामनगर वायुसैनिक अड्डे से 30 मिनट तक मिग-21 में उड़ान भरी। बेनर्जी ने आज अपने ट््वीट में कहा,‘‘फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी को हार्दिक बधाई। अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली प्रथम भारतीय महिला। आप हमारे देश की अनेक युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
A proud moment for India, Congratulations to Flying Officer #AvaniChaturvedi becomes the first Indian woman to fly a fighter aircraft, ‘MiG-21 Bison’ solo. You are an inspiration for million daughters of our nation. Salute to women power.
— Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) February 22, 2018
Woke up to this update on Twitter and felt really proud. Congratulations, #AvaniChaturvedi on becoming the first Indian woman to fly a MiG-21 Bison fighter aircraft solo. #MorePowerToYou pic.twitter.com/Ij9nFtJluO
— Suresh Raina (@ImRaina) February 22, 2018
Congratulations to Flying Officer #AvaniChaturvedi on becoming the first Indian woman to fly a MiG-21 Bison aircraft solo. The whole country is proud of her for this amazing feat. pic.twitter.com/KVLukYDXkw
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 22, 2018
We congratulate #AvaniChaturvedi, the first Indian woman to fly MiG-21 fighter aircraft. She inspires us!
Find your inspiration in the 8th International Women's Conference. Know more: https://t.co/1BIMYaOXt7 @VoicesofIWC pic.twitter.com/fy35pWfLf6
— The Art of Living (@ArtofLiving) February 22, 2018
लड़ाकू विमान मिग-21 अकेले उड़ाने वाली प्रथम महिला पायलट होने का गौरव हासिल करने पर #AvaniChaturvedi को बधाई। अवनि देश की उन सभी बेटियों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो ना केवल आसमान छूने की आकांक्षा रखती हैं बल्कि उन्हें पूरा भी कर रही हैं। pic.twitter.com/pGJhcTe5n4
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February 22, 2018