पीएम मोदी का ऐलान-14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

PunjabKesari
मोदी ने ट्वीट कर लिखा  कहा कि विभाजन के कारण हुई हिसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, “सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाए।”

PunjabKesari

पाकिस्तान को 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन द्वारा भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में तराशा गया था। लाखों लोग विस्थापित हुए थे तथा बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण कई लाख लोगों की जान चली गई थी। भारत रविवार को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News