अशोक गहलोत और अहमद पटेल हुए धरने में शामिल, राहुल से इस्तीफा वापस लेने की गुहार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2019 - 09:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ पार्टी नेता अहमद पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता यह धरना इसलिए दे रहे हैं ताकि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से दिए इस्तीफे को वापस ले लें।
PunjabKesari
इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी मौजूद थे।

बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी से इस्तीफा देने के फैसले को वापस लेने की अपील की थी। लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अटल नजर आए। करीब 90 मिनट तक चली बैठक में अशोक गहलोत ने अन्य मुख्यमंत्रियों की तरफ से बात रखते हुए राहुल गांधी से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था।

बाद में गहलोत ने मीडिया से कहा था कि हमने अपनी भावनाओं से राहुल गांधी को अवगत करा दिया है। उन्होंने हमें बहुत ध्यानपूर्वक सुना और हमारा मानना है कि वह सही समय पर सही फैसला लेंगे।

बता दें कि लोकसभा परिणाम आने के बाद 21 मई को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने उनके इस फैसले पर अंतिम मुहर नहीं लगाई थी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News