Arvind Kejriwal की जमानत से गदगद AAP, जेल से बाहर आने से पहले क्या करेंगी सुनीता केजरीवाल!

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से बाहर आने के लिए तैयार हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज सबसे पहले अपने आवास से जलमंत्री आतिशी के साथ सुबह करीब 10:45 बजे राजघाट जाएंगीं। इस दौरान पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुनीता केजरीवाल पानी को लेकर अनशन कर रहीं मंत्री आतिशी के साथ अनशन स्थल पर जाएंगी। यहां कुछ समय रुकने के बाद सुनीता केजरीवाल अपने आवास पर लौटेंगीं और फिर वहां से बाकी सभी नेता तिहाड़ जेल जाएंगे। शाम करीब 4 बजे सुनीता केजरीवाल भी तिहाड़ जेल पहुंचेंगी।
PunjabKesari
केजरीवाल की जमानत से आप नेताओं में खुशी का माहौल 
केजरीवाल को एक लाख रुपए के मुचलके पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा था। केजरीवाल के वकील आज अदालत के समक्ष जमानत बांड जमा कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया जाएगा। वहीं, अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के बीच काफी खुश का माहौल है। 
PunjabKesari
21 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को किया था अरेस्ट 
21 मार्च दिन गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से ईडी ने अरेस्ट किया था। उनकी गिरफ्तारी से दिल्ली ही नहीं देश का सियासी पारा हाई हो गया था। तीन महीने बाद 20 जून दिन गुरुवार, केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए खुशी लेकर आया। रात करीब साढ़े 8 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आया। इसमें कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी। ईडी ने कोर्ट से कहा कि 48 घंटे के लिए इस आदेश के अनुपालन पर रोक लगाई जाए। हालांकि, कोर्ट ने दो टूक कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। अब इस फैसले को ईडी हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News