कांग्रेस की वजह से पिछड़ा रहा अरुणाचल प्रदेश: रिजिजू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 09:56 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के 40 साल के ‘कुशासन’ की वजह से अरूणाचल प्रदेश देश से सबसे पिछड़े राज्यों में बना रहा। अरूणाचल प्रदेश के रहने वाले इस भाजपा नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान देने के कारण ही पूर्वोत्तर अब भारत का महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बन रहा है।
PunjabKesari
रिजिजू ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कहा कि केवल कांग्रेस ही अरूणाचल प्रदेश का विकास कर सकती है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बीते 40 सालों में कांग्रेस का अरूणाचल प्रदेश में शासन रहा है, तो भारत में यह राज्य सड़कों, संचार, हवाई सेवाओं, रेलवे, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक मानकों पर पिछड़ा क्यों बना रहा।’’
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के ‘कुशासन’ के कारण लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और दूसरे आधारभूत अवसंरचना निर्माण के कारण ही पूर्वोत्तर देश के महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News