अरुणाचल प्रदेश: भाजपा विधायक फोसुम खिमहून का निधन, हार्ट अटैक के चलते गई जान

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 12:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के भाजपा विधायक फोसुम खिमहून का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। खिमहुन 2014 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार के रूप में 52-चांगलांग दक्षिण सीट से चुने गए थे। उन्होंने 2019 में बीजेपी के टिकट पर फिर से सीट जीती। विधायक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

(खबर अपडेट हो रही है)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News