MS धोनी से जुड़े डिटेल्‍स लीक होने पर जेटली ने दी सफाई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2017 - 06:26 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज दावा किया कि ‘आधार’ से जुड़ी सूचनाओं और आंकडों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है तथा भविष्य में इसे और मजबूत बनाया जाएगा।  जेटली ने राज्यसभा में वित्त विधेयक 2017 पर चली चर्चा के जवाब में ‘आधार’ से जुड़ी सूचनाओं के सार्वजनिक होने की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि‘हैकिंग’ जैसे प्रयासों से बचने के लिए‘आधार’में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।  चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के‘आधार’कार्ड की जानकारी सार्वजनिक की गई है और उनकी पत्नी ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 


आधार को आयकर रिटर्न से जोडऩे के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘आधार’ को आयकर रिटर्न से जोडऩे के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की सूचनाएं और आंकडों में भी सेंध लगा दी जाती है।  जेटली ने कहा कि‘सूचनाओं और आंकडों’की चोरी का‘आधार’से कोई लेना देना नहीं है। आयकर रिटर्न से ‘आधार’ को जोडे बिना भी सूचनाओं और आंकडों की चोरी हो सकती है। उन्होंने चुटकी ली , Þ पेंटागन के पास ‘आधार’ नहीं है लेकिन सूचनाओं और आंकडों को हैक किया गया। इससे साबित होता है कि हैकिंग और ‘आधार’ का कोई संबंध नहीं है। 

अपवाद है धोनी का मामला 
उन्होंने कहा कि धोनी का मामला अपवाद है। यह एक कर्मचारी को अपरिपक्व व्यवहार के कारण हुआ। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से हटा दिया गया है। इसके अलावा संबंधित कंपनी को 10 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने एक जुलाई से आयकर रिटर्न में आधार संख्या का उल्लेख करना आवश्यक कर दिया है। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News