चलान से बचने के लिए लड़की ने पुलिस को दिया ऐसा ऑफर, पुलिस भी रह गई दंग

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2015 - 07:36 PM (IST)

फ्लोरिडा: ट्रेफिक पुलिस से बचने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसा ही एक नजारा फ्लोरिडा के एक शहर में देखने को मिला जहा एक 24 वर्षीय युवती ने पुलिस के चलान से बचने के लिए पुलिस अधिकारियों को ऐसा ऑफर दे दिया जिसे सुन खुद पुलिस वाले भी दंग रह गए। 

फ्लोरिडा ट्रैफिक पुलिस ने लड़की एंगर्ट को नियम तोडऩे के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब पुलिस अधिकारी ने एंगर्ट का चालान काटना चाहा तो उसने तीन पुलिस अधिकारियों से सेक्‍स की पेशकश कर दी। यह पेशकश उसने इसलिए किया ताकि वह चालान से बच सके।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 24 साल की एंगर्ट को नशे में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही जांच में यह भी मालूम चला कि उसने शराब के साथ कोकीन का भी सेवन कर रखा था। इसके बाद जब वहां मौजूद तीन पुलिस अधिकारी उसका चालान काटने के लिए आए तो युवती ने तीनों के सामने उससे सेक्‍स करने की पेशकश कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवती ने ऐसा इसलिए किया ताकि हम सभी उसका चालान ना काटें और उसे छोड़ दिया जाए। इस घटना के बाद फ्लोरिडा पुलिस ने युवती पर तकरीबन साढ़े तीन लाख रूपयों का जुर्माना लगाया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News