छात्रा को सुनसान जगह पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sunday, Aug 02, 2015 - 01:11 AM (IST)

गुडग़ांव: गुडग़ांव में एक सरकारी स्कूल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर उसके दो सहपाठियों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। 

स्कूल का समय खत्म होने के बाद दोनों आरोपी छात्रों ने पीड़िता को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज जिला न्यायिक अदालत में पेश किया गया जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 
Advertising