यूपी: आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2015 - 07:43 PM (IST)

मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र के जफरपुरागांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। इस घटना में कई लोगों के झुलसने की खबर है।

जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के जफरपुरागांव में जब महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत और 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं । गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका ईलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News