दिल्ली: AAP के MLA कैलाश गहलोत के ऑफिस पर फायरिंग

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2015 - 03:05 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर एक के बाद एक मुसीबतें आ रही है। अब दिल्ली के नजफगढ़ में ढांसा मार्ग पर आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि कल आधी रात के करीब जब गोलीबारी हुई उस वक्त नजफगढ़ के विधायक कार्यालय में नहीं थे।  

दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस को मामले में तेजी से जांच का निर्देश दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब पौने 12 बजे हुई। बाद में गहलोत को घटना की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और आगे की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News