यूपी में मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: ओम माथुर

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2015 - 05:18 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का दावा है कि उत्तर प्रदेश में पाटी 2017 के विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। ओम माथुर कानपुर में कल पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद आज इलाहाबाद में थे। ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी से कोई एक शख्स चेहरा नहीं होगा, बल्कि पूरा चुनाव सामूहिक नेतृत्व पर ही लड़ा जाएगा। 

उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा ही आगे होगा। माथुर भाजपा ग्रामीण एवं शहर की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव विकास के ही मुद्दे पर लड़ा जाएगा। भाजपा के लाखों कार्यकर्ता मोदी के विकास का घर-घर डंका पीटेंगे। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। अब उत्तर प्रदेश में भाजपा को अगली सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता।ï

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News