सेक्स वर्कर की लड़की बनी डॉक्टर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2015 - 03:35 PM (IST)

अलवर:  सेक्स वर्कर की बेटी ने डॉक्टर बन अपनी और अपनी मां की जिंदगी को जिल्लत और बदनामी से दूर कर एक सम्मान की जिंदगी वापिस दिलाई।

राजस्थान के अलवर की बदनाम गाजूकी बस्ती की तीन सैक्स वर्कर की बेटीयों ने डॉक्टर और इंजीनियर बन खुद अपने पांवों पर खड़ी होकर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। गंदे धंधे के दलदल से तीन महिलाओं ने अपनी चार बेटियों को दूर रखा और दो को डॉक्टर बनाने का गौरव इनकी हिम्मत दोगुनी कर गया। 

दो बेटियां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इन तीनोंं की बेटियां दूसरों को बदलाव के लिए प्रेरित कर रही हैं। राजस्थान के अलवर में इस मां ने गंदे धंधे के काले दलदल में रखकर भी इन लड़कियों को इतना ऊंचा दर्जा दिलाया कि अब किसी और संघर्ष की कोई जरूरत नहीं है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही बेटी की मां ने बताया कि मन में आया कि अब कोई इस पेशे में न आए। यहीं से बदलाव की शुरुआत हुई। तीस साल पहले धंधा छोड़ दिया। पर बस्ती नहीं। लोगों के ताने झेले, लेकिन तब तक बेटी को सम्मान दिलाने का संकल्प ले चुकी थी। बदलाव की इस पहल में सिलाई मशीन सहारा बनी और बेटी को पढ़ाना शुरू किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News