AAP नेता की पत्नी पर मेहरबान केजरीवाल

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2015 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार मामला हरियाणा के ''आप'' नेता नवीन जयहिंद से जुड़ा है। दिल्ली सरकार ने नवीन की पत्नी स्वाति मालीवाल को सी.एम. के एडवाइजर (सलाहकार) पद पर नियुक्त किया है। 1 लाख 15 हजार 881 रुपये के मासिक वेतन के साथ स्वाति को दिल्ली सचिवालय में दफ्तर और सरकारी गाड़ी भी दी गई है। 
 
नवीन जयहिंद ''आप'' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और योगेंद्र यादव के आलोचक माने जाते हैं। ''आप'' के पूर्व प्रवक्ता और हरियाणा स्वराज कैंपेन कमिटी के सैक्रेटरी राजीव गोदरा ने कहा, ''जयहिंद को उनकी चाटुकारिता का ईनाम दिया गया है। ऐसे में जो पार्टी दूसरों पर पक्षपात और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाती थी, अब वह खुद केजरीवाल के करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को तोड़-मरोड़ रही है।''
 
डेलीमेल से बात करते हुए गोदरा ने कहा, ''''आप'' के संविधान में स्पष्ट है कि एक परिवार के किसी एक ही सदस्य को पद पर रहने दिया जाएगा। स्वाति मालीवाल इकलौती नहीं है, जिन्हें लाभ पहुंचाया गया है। लगभग 200 ऐसे पार्टी कार्यकत्र्ता हैं, जिनके रिश्तेदारों को एडवाइजर और मंत्रियों का स्पोर्टिंग स्टाफ बनाकर लाभ पहुंचाया गया है। केजरीवाल वही कर रहे हैं जो दूसरे नेता कर रहे हैं। वह राजनीति में क्या यही बदलाव लाना चाहते थे?''
 
जयहिंद की आलोचना करते हुए गोदरा ने कहा है कि जयहिंद खुद को ''क्रांतिकारी'' कहते हैं, लेकिन जब उनकी पत्नी को बड़ा ओहदा दिया गया, तो वह अपने सिद्धांत भूल गए। इस बारे में बात करने के लिए जयहिंद उपस्थित नहीं थे, क्योंकि हाल ही में उन पर कुछ लोगों ने हमला किया था। अभी वह नई दिल्ली के संत परमानंद हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
 
जयहिंद पर हमला, सिर में लगी चोट-
स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को लेकर जब नवीन जयहिंद से बात करने की कोशिश की गई तो उनके समर्थकों से पता लगा कि उन पर 2 दिन पहले जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला किसने किया, इसका तो अभी तक पता नहीं लगा है लेकिन सिर में चोट की वजह से जयहिंद का दिल्ली के परमानंद अस्पताल में उपचार चला। डॉक्टरों ने उन्हें 15 दिन के आराम की सलाह के साथ छुट्टी दे दी। जयहिंद का मोबाइल बंद होने की वजह से उनसे बात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने अपने ट्वीटर हेंडल पर ट्वीट करके अपने ऊपर हुए हमले की सूचना दी है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। जयहिंद ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘8 साल से अरविंद जी के साथ इसलिए काम कर पा रहे हैं क्योंकि वे अपने साथी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हैं।’’

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News