Watch pics: अश्लील हरकत करने पर मनचले को पीटते-पीटते थाने ले गई ये बहादुर बेटी

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2015 - 05:18 PM (IST)

बहराई: यूपी के बहराईच में लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे एक मनचले के साथ एक बहादुर बेटी भिड़ गई। लड़की ने मनचले की खूब धुनाई की। लड़की का रौद्र रूप देखकर मनचला हाथ-पैर जोडऩे लगा, लेकिन लड़की ने उसे बख्‍शा नहीं। हैरानी वाली बात यह है कि  लड़की जब अकेली मनचले की पिटाई कर रही थी और वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बने देख रहे थे। इतना ही नहीं लड़की मनचले युवक को पीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
 
 जानकारी मुताबिक प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर के पास से तीन लड़कियां पढऩे के लिए कोचिंग जा रही थीं। इसी दौरान एक मनचले ने लड़कियों पर फब्‍तियां कसना शुरू कर दिया। पहले तो लड़कियों ने नजरअंदाज किया, लेकिन जब मनचले ने नहीं माना, तो एक लड़की को गुस्सा आ गया और उसने मंदिर के सामने ही मनचले की खूब पिटाई की और उसे मारते हुए थाने ले गई। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर मामलें की जांच कर रही है। थाने में पुलिसवालों ने लड़की की खूब तारीफ की।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News