खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल, केजरीवाल सरकार ने ली राहत की सांस

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2015 - 08:04 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में आखिरकार डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की खबर है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गत मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। हड़ताल खत्म होने से 15 हजार से ज्यादा डॉक्टर काम पर लौटेंगे। इस घोषणा के बाद दिल्ली सरकार और मरीजों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताली डॉक्टरों को चेतावनी दी थी कि हमने हड़ताली डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं और इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया है लेकिन अब तक हड़ताल खत्म नहीं हुई, क्यों? अब क्या बाकी क्या है? मुख्यमंत्री ने कहा था कि मरीज परेशान हैं और मैं डॉक्टरों से अपील करता हूं कि वे अपनी ड्यूटी पर लौट आए। मैं उनका सबसे बड़ा शुभ चिंतक हूं, अगर उनकी और भी मांगे हैं, तो हमारी उस पर भी सहमति होगी। मंगलवार को अल्टीमेटम की अवधि‍ समाप्त होने के बाद भी 15 हजार डॉक्टरों की हड़ताल जारी थी, इसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए ESMA लगाने का फैसला किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News