इस मंदिर में 70 साल बाद पहुंचे राज्यपाल कल्याण सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2015 - 12:30 PM (IST)

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इस मंदिर में राज्यपाल कल्याण सिंह शनिवार को परिवार सहित पहुंचे। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल कल्याण सिंह अपने सांसद पुत्र राजवीर सिंह, बहू प्रेमलता और दो पौत्र व पौत्रियों के साथ कांगड़ा देवी के दर्शन करने दोपहर को पहुंचे। यहां पहुंचकर राज्यपाल कल्याण सिंह ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मैया का आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि राज्यपाल करीब 70 वर्ष बाद बज्रेश्वरी धाम आए हैं। जहां आकर उनकी पुरानी स्मृतियां ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि सात दशक बाद यहां बहुत कुछ बदल गया, लेकिन यहां प्राप्त होने वाली आध्यात्मिक अनुभूति एवं शांति नहीं बदली। मैं इसे मां का विशेष बुलावा ही मानता हूं। मेरे पास इस दिव्य अनुभूति को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। माता बज्रेश्वरी उनकी कुलदेवी भी है। 

राज्यपाल कल्याण सिंह दोपहर 2:50 बजे गगल एयरपोर्ट से कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद अतिथि कक्ष में राज्यपाल कल्याण सिंह को स्थानीय प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त सुदेश मोक्टा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News