UP में भाजपा की सरकार बनान लक्ष्य: हर्षवर्धन

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2015 - 08:55 PM (IST)

लखनऊ: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने आज जालौन में मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनी, देश ने तरक्की की है। जल्दी ही हम अर्थव्यवस्था के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ देंगे।

महासंपर्क अभियान की शुरुआत करते उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य बनाकर ही कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान में जुटें। इस दौन उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जनता भ्रष्टाचार से पीड़ित रही। जनता को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया। सिर्फ घोटाले हुए जिनकी वजह से जनता पर बोझ पड़ गया। 
 
इस बोझ को कम करने के लिए लोग भाजपा सरकार के अच्छे कार्यों से जुड़ रहे हैं। एक वर्ष में जितनी उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी उतनी अब तक किसी सरकार ने नहीं दी। महासंपर्क अभियान के प्रदेश प्रमुख प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासन को महत्व देती है। कोई भी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के खिलाफ नहीं जा सकता है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News