भारत का एक ऐसा शहर यहां शेर बकरी एक साथ पीते थे पानी (देखिए तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2015 - 12:51 PM (IST)

जम्मू: महाराजा जम्बू लोचन के नाम पर जम्मू शहर को जाना जाता है। जम्मू भी कश्मीर जितना ही सुन्दर और प्राकृतिक नजारों से भरपूर है।

मन्दिरों के शहर और डुग्गर प्रदेश के नाम से जाने जाने वाले जम्मू शहर की खास बात यह है कि यहां पर शेर और बकरी एक साथ पानी पीते थे। इतहिास इस बात का साक्षी है। जाम्बूलोचन ने अपनी आंखों से जब यह बात देखी तो उन्होंने यहां पर अपना राज्य जम्बूपोरा बनाने का निर्णय लिया।

इसी बात पर राज्य का नाम जम्बू रखा गया जो बाद में जम्मू के नाम से जाना जाने लगा। जम्मू की उपजाऊ भूमि ने क्षेत्र को काफी समृद्ध किया। पंजाब और हिमाचल की सीमाएं लगने के साथ ही जम्मू की डोगरी भाषा में पंजाबी और हिमाचली का प्रभाव साफ देखा जाता है।

 
परिधान और गहने
डुग्गर प्रदेश में पुरूष पगडिय़ां और महिलाएं कमीज और सुथ्थन पहनती थीं। हांलाकि आज का जम्मू काफी बदल गया है और फैशन के मामले में भी जम्मू का कोई सानी नहीं है। नहले के लोग सीधे होते थे। पुरूष पजामा कुरता और सिर पर पगड़ी को पहनते थे। महाराजा के सामने बिना पगड़ी के जाने की अनुमति नहीं थी।
 
गहने
गहनों का शौक तो सबको होता है। जम्मू प्रदेश भी रहा। पुरूष कान में पगरिया पहनते थे और महिलाओं में डोगरी झुमका, नामा, सिर पर चाक फुल्ल और हाथों में घड़ी चूडिय़ों का काफी चलन रहा है।
 
खाना
जम्मू के खाने की तो बात ही निराली है। खमीरा, मदरा, आरएसपुरा के बासमति चावल, कद्दु का अम्बल लोगों को विशेष तौर पर पसन्द हैं। शादियों और उत्सवों में आज भी पारंपरिक खाना परोसा जाता है। 
 
धार्मिक स्थल और प्राकृतिक नजारे
जम्मू में वैष्णो माता, बाबे वाली माता, सुक राला माता, चंडी माता जैसे कई धार्मिक स्थान है जबकि प्राकृतिक सौन्दर्यता की बात करें तो बागे बाहु, मानसर, पत्नीटाप, भद्रवाह, सरूंईसर जैसे कई जगह हैं यहां पर्यटक घूमना पसन्द करते हैं। जम्मू और कश्मीर वाकई में आतुल्य है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News